{"_id":"67d868c6ed3026c3e0046523","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-brp1009-127929-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
Mon, 17 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
अंकज की फाइल फोटो।
बहराइच/शिवपुर। जिले के अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
नानपारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवापुर निवासी अंकज (22) रविवार देर शाम किसी कार्य से बाइक से नानपारा आए थे। वहां काम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान नानपारा बाईपास पर उनकी बाइक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही अंकज की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
लखनऊ में इलाज के दौरान चचेरे भाई ने भी दम तोड़ा
देहात क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर हाईवे पर रविवार दोपहर बाइक सवार चचेरे भाई-बहन को तेज रफ्तार दूध टैंकर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार बहन हरदी के दहाव निवासी शिवानी त्रिवेदी (20) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उसे छोड़ने जा रहे शहर निवासी चचेरे भाई गणेश त्रिवेदी (28) को गंभीर चोटें आई थीं। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकोंं ने गणेश को लखनऊ रेफर कर दिया था। वहां सोमवार सुबह उनकी भी मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।