{"_id":"5dee7ce18ebc3e87e13be2c9","slug":"two-youths-died-in-a-vehicle-collision-bahraich-news-lko496847932","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
मोतीपुर/तेजवापुर (बहराइच)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सोमवार को दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर स्थित परवानीगौढ़ी गांव के निकट कत्था फैक्ट्री के सामने लखीमपुर से गिट्टी लदा ट्रक आ रहा था। मार्ग पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बा निवासी श्यामू वाल्मीकि (30) साइकिल से जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
वह सर्वोदय इंटर कॉलेज में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली नानपारा अंतर्गत भलुहिया भारत गांव निवासी सुबराती खान (32) बाइक से घर लौट रहा था। नानपारा-रुपईडीहा हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। हादसे में घायल सुबराती को सीएचसी नानपारा ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी आयशा ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलापुर गांव निवासी शिवम साहू (22) पुत्र लोकनाथ बहराइच-सीतापुर हाईवे पर बाइक से जा रहा था। गांव के निकट ही सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देखकर युवक को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।