{"_id":"643c3a77621585cbf90411d6","slug":"two-youths-died-due-to-current-there-was-chaos-bahraich-news-c-13-1-186933-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: करंट से दो युवकों की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: करंट से दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
Sun, 16 Apr 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
रिसिया/हुजूरपुर। रिसिया थाना में खाना खाने के बाद घर से निकले एक युवक का शव रविवार सुबह विद्युत पोल के नीचे पड़ा मिला। परिजनों ने करंट से मौत की बात कही है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नहाते समय नल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वनकटी निवासी भुलई (45) शनिवार रात खाना खाकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर ट्रांसफार्मर रखे खंभे के नीचे मिला। मृतक के भाई गोलई ने बताया कि ट्रांसफार्मर से उतरे करंट से मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र शेखापुर निवासी कल्पनाथ भारती (40) रविवार सुबह घर में नहा रहे थे। अचानक नल में करंट उतर आया। वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कल्पनाथ की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।