फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two shops sealed for selling unlicensed manure

बिना लाइसेंस खाद बेचने पर दो दुकानें सील

Fri, 04 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Two shops sealed for selling unlicensed manure
मिहींपुरवा/मोतीपुर। जिला कृषि अधिकारी ने शुक्रवार को मिहींपुरवा क्षेत्र में स्थित उर्वरक व बीज की दुकानों पर छापा मारा। लौकाही में बिना लाइसेंस के उर्वरक बिक्री कर रहे दो लोगों की दुकान सील कर दी गई। बीज के लाइसेंस पर नेपाल बार्डर पर खाद बिक्री मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। तीनों दुकानदारों के विरुद्ध जिला कृषि अधिकारी ने केस दर्ज करवाया है। जबकि तीन अन्य दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया गया है। एक व्यवसायी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील का लौकाही गांव नेपाल बार्डर से सटा हुआ है। गांव में काफी दिनों से उर्वरक की अवैध बिक्री की सूचना मिल रही थी। इस पर जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को लौकाही गांव में छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गांव निवासी सुरेश और भगोले बिना लाइसेंस के उर्वरक की बिक्री कर रहे थे। इस पर दुकान सील कर दी गई है। जबकि मेसर्स असलम बीज की दुकान के लाइसेंस पर उर्वरक बिक्री कर रहे थे। नेपाल बार्डर पर उर्वरक बिक्री का लाइसेंस ही नहीं दिया जा रहा है। इस पर बीज बिक्री का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि तीनों व्यवसायियों के विरुद्ध मोतीपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने नवभारत खाद भंडार जरही रोड मिहींपुरवा में छापा मारा। इससे पहले व्यवसायी दुकान बंद कर चला गया। इस पर उर्वरक व बीज की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मटेही कला गांव में अनिल कुमार और मनोज कुमार भी बीज भंडार की दुकान बंद कर फरार हो गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दोनों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। मिहींपुरवा में स्थित जायसवाल खाद भंडार के निरीक्षण के दौरान अभिलेख अपूर्ण पाए गए। इस पर व्यवसायी को नोटिस जारी किया गया है। सही स्पष्टीकरण न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बिना लाइसेंस के उर्वरक बिक्री मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यवसायी आधार कार्ड पर ही खाद दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed