फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two shops burnt

दो दुकानें जलीं, तीन लाख का नुकसान

Wed, 30 Dec 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 30 Dec 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। इमामगंज चौराहे के पास दो दुकानों में बुधवार तड़के अचानक आग लग गई। इससे दोनों दुकानें जल गईं। तीन लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दोनों दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नानपारा के मोहल्ला बावर्ची टोला निवासी नफीस अहमद की बक्से व अलमारी की दुकान इमामगंज चौराहे पर है। मंगलवार रात नौ बजे के आसपास नफीस दुकान बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोर में आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा। तत्काल लोगों ने नफीस को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दुकान के अंदर से तेज लपटें उठने लगीं।

आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। लपटों ने पड़ोसी बर्तन व्यवसायी कादिर के बर्तन की दुकान को भी आगोश में ले लिया।

सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग को फैलने से रोका। नफीस के मुताबिक दुकान में रखी एक लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है जबकि कादिर की दुकान में नकदी और कीमती बर्तन समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति जली है।


दोनों व्यवसायियों ने इस मामले में कोतवाली पर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिर भी दोनों दुकानदारों ने कुछ लोगों पर शक जताया है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed