{"_id":"c1ea523a583c0f382889021d13c69bdd","slug":"two-shops-ash-from-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो दुकानें राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो दुकानें राख
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 15 Nov 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेरा के जंगली बाबा चौराहा स्थित किराने की एक दुकान में शनिवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दुकान में रखी पांच लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। महसी में एक लांड्री की दुकान में आग लगने से 50 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दुकान मालिकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम चरसंडामाफी निवासी अतीउल्ला की किराने की दुकान मटेरा बाजार के निकट जंगली बाबा चौराहे पर स्थित है। शनिवार रात अतीउल्ला दुकान बंद कर घर को चला गया था। दीवाली और भैयादूज का पर्व होने के कारण दुकान में काफी माल डंप पड़ा था।
विज्ञापन
लगभग पांच लाख रुपये का सामान दुकान में रखा हुआ था। रात में अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखी संपत्ति जलकर राख हो गई थी। दुकान मालिक ने नानपारा कोतवाली में अग्निकांड की तहरीर दी है। महसी तहसील अंतर्गत बौंडी थाना अंतर्गत मनेरा गांव निवासी विनोद आर्य की लांड्री की दुकान जैतापुर चौराहे पर है।
विज्ञापन
शनिवार रात दुकान बंद कर वह घर चला गया था। दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे कई ग्राहकों के कपड़े व फर्नीचर जल गए। लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।