{"_id":"4833e5c1c37576505999f1d6e34778ee","slug":"two-people-of-bahraich-infected-by-dengu-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच के दो युवकों को दिल्ली में हुआ डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के दो युवकों को दिल्ली में हुआ डेंगू
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 12 Aug 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में अभी डेेंगू का कोई केस सामने नहीं आया है लेकिन दिल्ली में रह रहे बहराइच के दो युवक डेंगू की चपेट में आ गए हैं।
युवकों का इलाज रोहणी स्थित बीएसए अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने इस बाबत बहराइच सीएमओ को पत्र भेजकर अलर्ट किया है।
सीएमओ ने युवकों के गांव में फॉगिंग व कीटनाशक छिड़काव कराने के साथ जिले के सभी चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
बारिश में मादा एडीज मच्छर के पनपने की संभावना को देखते हुए शासन ने 15 दिन पूर्व सूबे को डेंगू के मद्देनजर अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया था लेकिन जिले में कार्रवाई शून्य रही।
न तो इस बाबत अभी तक कार्ययोजना तैयार हो सकी है न ही फॉगिंग व कीटनाशक छिड़काव का रोस्टर जारी किया गया।
सप्ताह भर पूर्व बहराइच से दिल्ली गए दो युवकों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद यहां के स्वास्थ्य महकमे में इसकी रोकथाम के लिए कवायद तेज हो गई है।
कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदपरहा गांव निवासी हामिद (32) पुत्र बाबू लाल और इसी गांव के इमरान (18) पुत्र शहादत अली दिल्ली में नौकरी करते हैं।
एक सप्ताह पूर्व हामिद व इमरान को शरीर में तेज दर्द के साथ बुखार महसूस हुआ। रोहणी स्थित बीएसए अस्पताल में दोनों को भर्ती किया गया। यहां ब्लड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। फिलहाल, इलाज के बाद हामिद व इमरान की हालत स्थिर बताई जा रही है।
बुधवार को बीएसए अस्पताल प्रबंधन का पत्र सीएमओ डॉ केबी जैन को मिला तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
सीएमओ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग के प्रभारी डॉ नरेश व सहायक मलेरिया अधिकारी मोइन को बंदपारा गांव में फॉगिंग व कीटनाशक छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं।