{"_id":"536184af09c43a8fc40bda7433c00a66","slug":"two-more-died-of-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने ली दो और की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने ली दो और की जान
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 30 Dec 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज/नानपारा। तराई में ठंड का प्रकोप गरीबों की जान पर भारी पड़ रहा है। मंगलवार रात कैसरगंज क्षेत्र में ठंड लगने से जहां एक ग्रामीण की मौत हो गई।
वहीं, नानपारा स्थित में बंद पड़े एक मैरिज हॉल के बरामदे में युवक का शव अकड़ा मिला। अधेड़ के शव का परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारी ठंड से मौत के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
तराई में दिन का तापमान तो 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है लेकिन रात का पारा सात डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा है। गिरता पारा लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है।
कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्यारेपुर गांव निवासी मुशीर (50) पुत्र अब्दुल बारी की तबियत रात एक बजे के आसपास अचानक खराब हो गई। कंपकंपी और उलझन के साथ तेज पसीना आने लगा। परिवार के लोगों ने अलाव जलाया लेकिन मुशीर की तबियत बिगड़ती ही गई।
विज्ञापन
इस पर गांव के चिकित्सक को बुलाया गया तो उसने सीएचसी ले जाने को कहा। सीएचसी ले जाते समय रास्ते में ही ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। तहसील को सूचना देने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। गौरतलब हो कि मुशीर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
उधर, कोतवाली नानपारा अंतर्गत कोतवाली से महज 50 मीटर की दूरी पर नगर क्षेत्र में एक मैरिज हॉल के बरामदे में 30 वर्षीय युवक का शव बुधवार सुबह बरामद हुआ। उसका शरीर पूरी तरह ऐंठा हुआ था।
युवक के चेहरे से उसके नेपाली मूल के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता लग सकेगा। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ठंड से मौत हुई है।