{"_id":"6442767a4a053200ac0698f4","slug":"two-more-corona-patients-were-found-bahraich-news-c-13-1-194969-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कोरोना के दो मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कोरोना के दो मरीज और मिले
Fri, 21 Apr 2023 05:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 21 Apr 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर हुई पांच, होम आइसोलेशन में भर्ती हैं सभी मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। 24 घंटे में कोरोना के दो नए केस पाए गए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। सभी सक्रिय मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। फिलहाल सभी मरीज खतरे से बाहर हैं।
कोरोना को लेकर जिलेवासी अभी भी लापरवाह बने हुए हैं। वे न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। यही लापरवाही जिलेवासियों को खतरे में डाल सकती है। यही वजह है कि बहराइच में कोरोना ने दस्तक दे दी है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना के दो मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। संक्रमित सभी मरीज होम आइसोलेट कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों में एक पयागपुर, एक चित्तौरा, एक फखरपुर तथा दो शहर के मरीज शामिल हैं। एक मरीज लखनऊ में भर्ती है। शेष मरीज होम आइसोलेट हैं।
आंकड़ा
13680 लोग बहराइच में अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
13497 मरीज अब तक ठीक हुए हैं।
178 कोरोना संक्रमितों की अब तक मौतें हो चुकी हैं।