{"_id":"6143833a8ebc3e61d82f9bda","slug":"two-lakh-looted-from-a-bullion-trader-on-the-strength-of-a-weapon-bahraich-news-lko595869840","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के बल पर सराफा व्यापारी से दो लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहे के बल पर सराफा व्यापारी से दो लाख की लूट
विज्ञापन
बहराइच। दुकान बंद करके वापस घर आ रहे बाइक सवार व्यापारी से बदमाशों ने असलहे के बल पर जेवरात से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान राहगीर आते-जाते रहे, लेकिन असलहा देखने के बाद किसी ने रुकने की हिम्मत न जुटा पाई। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की और पीड़ित की तहरीर पर देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले में बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती देने में पीछे नहीं हट रहे है। ताबड़तोड़ हत्याओं के बाद अब लूट की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि कोतवाली नगर क्षेत्र के सूफीपुरा मोहल्ला निवासी रवि कुमार रस्तोगी की बेडनापुर में सराफा की दुकान है। आरोप है कि बुधवार देर शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर आ रहे थे। देहात कोतवाली के बहराइच- चहलारी हाईवे स्थित मोगलहा के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया।
आरोप है कि लुटेरों ने उन्हें डरा धमकाकर उनके पास मौजूद दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात को लूटने लगे । विरोध करने पर असलहा निकालकर उन्हें दबोच लिया और लाखों के सोने,चांदी से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही डायल 112 व देहात कोतवाल रामदवन मौर्य दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। देहात कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।