फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two killed, two injured in three road accidents

तीन सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Mon, 31 Oct 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in three road accidents
कैसरगंज क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच/फखरपुर/विशेश्वरगंज। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुुर्घटनाओं में युवती समेत दो की मौत हो गयी। वहीं हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र के गोडहिया नंबर चार निवासी अरविंद (28) पत्नी पूजा (25) के साथ किसी कार्य के लिए बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान बहराइच-लखनऊ मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के दरगाही पुरवा-अवसान पुरवा के बीच डंपर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे डंपर के नीचे आने से पूजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पीआरडी जवान की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने आए भाई जाकिर ने बताया कि उनका भाई मोहम्मद अजीज(44) पुत्र मोहम्मद नजीर अपने रिश्तेदारी में पयागपुर गया था। रविवार की रात लगभग 10.00 बजे लौटते समय रानीपुर थाना क्षेत्र के घिसरावा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। वहीं विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से विद्युत कर्मी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की रात लगभग 9.00 बजे पावर हाउस पर तैनात कर्मी विजय चौहान (45) निवासी प्रतापपुर बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। वापस आते समय विशेश्वरगंज मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से विजय को सीएचसी पहुंचाया। जहां युवक की हालत खराब देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक व क्लीनर
देवलखा (बहराइच)। दिल्ली से बैटरी रिक्शा लादकर बहराइच आ रहा एक ट्रक सोमवार की सुबह कैसरगंज थाना क्षेत्र के अयनी अलहियापुर टोल प्लाजा के निकट पलट गया। ट्रक चालक व क्लीनर ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। कन्नौज निवासी चालक अजय कुमार ने बताया कि वह क्लीनर संतोष कुमार के साथ ई-रिक्शा लेकर बहराइच जा रहा था। कोहरे के कारण हादसा हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed