फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two including girl died in accidents

Bahraich News: हादसों में बालिका समेत दो की मौत

Wed, 15 Mar 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 15 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two including girl died in accidents
बहराइच। बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर सिटकहनाजोत केशव के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हरदी थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही सात वर्षीय बालिका को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।कोतवाली देहात के सिटकहना जोत केशव निवासी त्रिलोकी बुधवार शाम पत्नी तिलका (27) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तिलका गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, बहराइच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। त्रिलोकी को हल्की चोट आई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कार का नंबर नोट कर लिया है। बाद में श्रावस्ती पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया। वहीं, हरदी थाना क्षेत्र के बैसनपुरवा निवासी आरुषि (सात) बुधवार को सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान चहलारी घाट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में आरुषि की मौत हो गई। थाना प्रभारी अंजनि कुमार राय ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed