{"_id":"50cc79f1a685d8e3b08d55efb7da0d46","slug":"two-friends-drowned-in-rapti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती में नहाने गईं दो सहेलियां डूबीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती में नहाने गईं दो सहेलियां डूबीं
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (ब्यूरो)। घर से खेत में काम करने गई लैबुड़वा निवासिनी दो सहेलियां बुधवार को राप्ती नदी में डूब गईं। दोनों किशोरियां खेतों पर काम करने के बाद नदी में नहाने गई थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से उनकी तलाश करवाई जा रही है। इकौना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम लैबुड़वा निवासिनी कांती (18) पुत्री छैलबिहारी व फूलमती (17) पुत्री शिवशंकर उर्फ भोंदू सहेलियां हैं। उनका खेत गांव से कुछ दूर राप्तीके किनारे पड़ता है।
बुधवार सुबह कांती व फूलमती अपने-अपने खेतों में धान की निराई करने गईं थीं। गर्मी होने के कारण बाद में दोनों सहेलियां खेतों से राप्ती में नहाने चलीं गईं। जहां अचानक पैर फिसलने से कांती गहरे पानी में जाकर डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में फूलमती भी गहरे पानी में चली गई।
विज्ञापन
आसपास खेतों में काम कर रहे लोग जब तक मौके पर जाकर दोनों को बचाने का प्रयास करते तब तक दोनों गहरे पानी में डूब गईं। खेतों पर कम कर रहे लोगों की सूचना पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिवारीजनों द्वारा दोनों युवतियों की नदी में तलाश कराई जा रही है।
सूचना पर इकौना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर दोनों युवतियों की तलाश करवा रही है। देर रात तक दोनों किशोरियांे का सुराग नहीं लग सका था।