{"_id":"616c6900cc09333474202359","slug":"two-farmers-killed-four-scorched-due-to-lightning-bahraich-news-lko6004432109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, चार झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/महसी। बेहड़ा गांव में खेत में काम कर रहे किसानों पर बिजली गिरने से दो की मौत हो गई, जबकि चार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन घायल किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी संतोष कुमार (45) पुत्र सत्यनारायण, चंदन (30) पुत्र माता प्रसाद, जगदीश पुत्र (60) राम लखन, ध्रुव कुमार (25) पुत्र सुंदरलाल, शाकिर (42) पुत्र असगर समेत अन्य किसान रविवार को अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक मौसम बदला और तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली गिरी और खेत में काम कर रहे छह किसान चपेट में आ गए।
चीखपुकार मचने पर आसपास के ग्रामीण परिजनों व पुलिस को सूचना देने के बाद झुलसे लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने किसान संतोष व चंदन को मृत घोषित कर दिया, जबकि झुलसे चार अन्य किसानों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि झुलसे किसानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक किसानों के शवों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।