{"_id":"70d128e834eeefdb7ccac70eeeb84231","slug":"two-buses-collide-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बसों की भिड़ंत, सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बसों की भिड़ंत, सात जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 20 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा कोतवाली क्षेत्र में शुगर मिल के पास रविवार सुबह दो बसों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। चार की हालत गंभीर है। उनका इलाज नानपारा सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
शहर स्थित नानपारा बस स्टैंड से रविवार सुबह एक बस यात्रियों को लेकर नानपारा कस्बे के लिए रवाना हुई। बस बहराइच-नानपारा रोड पर श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल नानपारा के पास पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर से यात्रियों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार शुरू हो गई।
विज्ञापन
हादसे में कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ौली गांव निवासी वाजिद अली (45), बौंडी थाना नंदवल गांव निवासी वीरेंद्र वर्मा (50), नगर कोतवाली अंतर्गत मुसिलम मुसाफिरखाना निवासी मो. अली (17), बौंडी थाना क्षेत्र के बौंडी गांव निवासी धीरेंद्र कुुमार (45), फखरपुर निवासी तुलसी (60), बशीरगंज निवासी शाकरुन (58), नेपालगंज निवासी मैसरुन (60) घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना से मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायलों को नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने वाजिद अली, वीरेंद्र वर्मा व मो. अली को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों घायल जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उपचार के बाद तीनों घर लौट गए। अन्य का इलाज सीएचसी नानपारा में चल रहा है।