फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tulsipur and Balrampur won the final match

तुलसीपुर व बलरामपुर ने जीता फाइनल मुकाबला

Sun, 14 Nov 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tulsipur and Balrampur won the final match
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार को सिटी मांटेसरी स्कूल की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगि? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। इंदिरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को 12वें श्री साकेत जोशी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने मां सरस्वती, विद्यालय संस्थापक पीपी जोशी व पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जूनियर वर्ग में बलरामपुर व सीनियर वर्ग में तुलसीपुर की टीम ने फाइनल मैच में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग का पहला मैच तुलसीपुर व गोंडा सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की टीम के बीच खेला गया। तुलसीपुर की टीम ने 83 रनों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच बहराइच व बलरामपुर के बीच खेला गया। इसमें बलरामपुर सिटी मांटेसरी की टीम ने जीत दर्ज की। सीनियर ग्रुप में पहला मैच बलरामपुर व बहराइच सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें बलरामपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला तुलसीपुर व गोंडा सिटी मांटेसरी इंटर कालेज के बीच खेला गया। इसमें तुलसीपुर की टीम ने जीत दर्ज की। जूनियर वर्ग का फाइनल मैच तुलसीपुर व बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। फाइनल मैच में बलरामपुर सिटी मांटेसरी ने आठ विकेटों से जीत दर्ज की। सीनियर वर्ग के फाइनल मैच में तुलसीपुर ने बलरामपुर को दस विकेट से पराजित किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन जिला क्रीड़ाधिकारी नीरज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक शाश्वत जोशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल यादव, राजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed