फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Trust yourself to improve talent: MP

प्रतिभा निखारने को खुद पर करें भरोसा ः सांसद

Thu, 31 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Trust yourself to improve talent: MP
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित गोनार्द लॉन में गुरुवार को प्रतिभा खोज परीक्षा के विजयी प्रतिभागियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाइक और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि प्रतिभा निखारने के लिए सबसे पहले खुद पर भरोसा करें। लक्ष्य तय कर ही सफलता हासिल की जा सकती है। सभी लक्ष्य तय कर तैयारी करें। आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर जैसी सेवाओं में जाकर जिले और माता-पिता का नाम रोशन करें। कार्यक्रम को सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जिलाधिकारी शंभु कुमार, विधायक सुभाष त्रिपाठी, अनुपमा जायसवाल, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले अभिनव कुमार दूबे, कैसरगंज के कंचन कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा जाह्नवी सिंह और सीनियर वर्ग में आकाश ओझा को बाइक प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही अन्य प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, लवकुश रेसलिंग एकेडमी के सचिव मन्नू सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, निशंक त्रिपाठी, आनंद गोंड, अजीत सिंह, विजय सिंह, राजन सिंह, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed