फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Truck's tyre burst on Sanjay Setu, vehicles stuck in traffic jam

Bahraich News: संजय सेतु पर ट्रक का टायर फटा, जाम में फंसे वाहन

Fri, 12 Sep 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 12 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Truck's tyre burst on Sanjay Setu, vehicles stuck in traffic jam
घाघराघाट ​स्थित संजय सेतु पर लगा वाहनों का जाम।   - स्रोत : स्थानीय लोग
जरवलरोड। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित संजय सेतु पर बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अचानक एक ट्रक का टायर फट गया। इससे लगभग दो घंटे तक यातायात ठप रहा। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। दोपहर बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को गोंडा से लखनऊ की ओर जा रहे एक ट्रक के पीछे के दोनों टायर संजय सेतु के ऊपर पहुंचते ही फट गए। इससे पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग जाम में फंस गए। थानाध्यक्ष जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर यातायात व्यवस्था को संभाला।
विज्ञापन



जरवलरोड पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को एक-एक करके निकालना शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात धीरे-धीरे पटरी पर लौट सका और लोगों ने राहत की सांस ली। जाम की वजह से आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed