{"_id":"635eb40489ee0f24b036b5f7","slug":"triveni-of-faith-tradition-and-faith-seen-on-the-ghats-bahraich-news-lko6548677159","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटों पर दिखी आस्था, परंपरा और विश्वास की त्रिवेणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटों पर दिखी आस्था, परंपरा और विश्वास की त्रिवेणी
विज्ञापन
बहराइच में रविवार को छठ पूजा के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित बेरिया मंदिर परिसर में तालाब तट पर पूजा क?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सोलह शृंगार से सजी-धजी और मौसमी सब्जियों व फलों से भरी सूप सिर पर उठाए घाट की ओर जाती महिलाएं। दीपों और गन्नों की ढेरियों से सुशोभित वेदियां, छठ मइया के गूंजते गीत और कमर भर पानी में खड़े होकर अर्घ्य देती व्रती महिलाएं। यह अलौकिक नजारा रविवार को छठ पूजा के दौरान दिखा। घाटों पर आस्था, विश्वास व परंपरा की त्रिवेणी बह उठी। व्रती महिलाएं आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करेंगी।
सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को शहर में छठी मइया के गीतों की गूंज रही। चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन दोपहर में 3.00 बजे से ही घाटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। तमाम महिलाएं ढोल-नगाड़े के साथ घाटों पर पहुंची। पूजा करने आई महिलाओं ने कबहूं ना छूटी छठि मइया, हमनी से बरत तोहार... पहिली पहिल हम कइनी छठ मइया व्रत तोहार, करिया क्षमा छठी मइया। भूलचूक गलती हमार जैसे गीत से गुंजायमान रहा। शहर के छोटीे बेरिया, मरीमाता मंदिर व झिंगहाघाट समेत अन्य घाटों पर उत्सव जैसा माहौल दिखा।
व्रती महिलाओं ने छठ माता को गन्ना, फूल, मिष्ठान और मौसमी सब्जियों व फल को एकत्र किया। पूजन सामग्री को वेदी पर अर्पित कर व्रती महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया। आसमान में पश्चिम दिशा में छाई लालिमा के बीच डूबते सूरज को हाथों में सुपली लेकर व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया। सोमवार को व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी और उसके बाद पारण करेंगी। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूम रही। रिसिया, नानपारा, मिहीपुरवा, रामगांव, जरवलरोड समेत अन्य घाटों पर अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
सेल्फी का दौर रहा जारी
छठ पर्व की पूजा के दौरान सेल्फी का भी अपना एक अलग क्रेज रहा। खासकर युवक और युवतियां सेल्फी लेती नजर आईं। वहीं पूजा के बाद व्रती महिलाओं ने भी अपने परिवार व पति-बच्चों के साथ फोटो को मोबाइल में कैद करके पल को यादगार बनाया।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
एसपी केशव चौधरी ने बताया कि छठ पूजा के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। एसपी ने बताया कि घाटों पर पुलिस सादे कपड़े में भी तैनात रही। महिलाओं के बीच महिला सिपाही भी सादे कपड़े में मुस्तैद रहीं। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पहले ही खाका खींच दिया गया था।