फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Trial of illegal arms and ammunition from being shot when the child's life

अवैध असलहे का ट्रायल लेते गोली लगने से गई बच्चे की जान

Fri, 14 Aug 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 14 Aug 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
इकौना थाना क्षेत्र के इटवरिया गांव में एक बच्चे को गोली लग गई। जिसे परिवारीजन पुलिस को बताए बगैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



  इकौना थाना क्षेत्र के इटवरिया निवासी सनी (7) पुत्र पृथ्वीपाल गांव के बाहर बाग में खेल रहा था। इस दौरान सनी का चाचा व एक अन्य रिश्तेदार अवैध असलहे का ट्रायल ले रहे थे। इस दौरान चलाई गई जो सीधे सनी को लग गई। इससे सनी मौके पर ही गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल सनी को परिवारीजन आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिए बगैर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां हालत में सुधार न होने के कारण परिवारीजन उसे जिला अस्पताल बहराइच ले जा रहे थे। सनी की जिला अस्पताल बहराइच ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष इकौना अवधनारायण यादव बताते हैं कि अवैध असलहे से फायर होने से बच्चे को गोली लगी है। अभी तहरीर नहीं मिली है फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed