फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Trauma center was started on paper by misleading the court

Bahraich News: कोर्ट को गुमराह कर कागजों में शुरू करा दिया ट्रॉमा सेंटर

Tue, 06 May 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 06 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Trauma center was started on paper by misleading the court
बहराइच के चांदपुरा ​स्थित ट्राॅमा सेंटर।
बहराइच। शहर के चांदपुरा में ट्रॉमा सेंटर संचालन के नाम पर स्वास्थ्य विभाग हाईकोर्ट को भी गुमराह कर रहा है। एक पीआईएल के जवाब में विभाग ने कोर्ट में हलफनामा देकर संचालन का दावा तो जरूर कर दिया, लेकिन मौके पर यह केवल कागजों में ही चल रहा है। इसलिए अब भी दुर्घटना के समय घायलों को मेडिकल कॉलेज की आपातकाल सेवा में ही पहुंचाया जा रहा है। वहां गंभीर होने पर मरीजों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले के पुराने मलेरिया अस्पताल परिसर में वर्ष 2016 में ट्रॉमा सेंटर की नींव रखी गई थी। यह 2019 में बनकर तैयार हुआ और 2020 में स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया। 40 बेड के ट्रॉमा सेंटर में इलाज की सारी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन इलाज करने वाला कोई नहीं था। इस पर एक संस्था ने हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल की थी। इसी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रातों रात छह अप्रैल को ट्रॉमा सेंटर बहराइच के लिए छह चिकित्सकों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती करते हुए कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया कि ट्रॉमा सेंटर का संचालन कर दिया गया है। लेकिन मौके पर स्थिति एकदम अलग है। यहां सोमवार को निर्माण के ही अधूरे कार्य को पूरा कराया जा रहा था। इसलिए इस आदेश के एक माह पूरे होने पर भी यहां न तो किसी घायल को भर्ती किया गया और न ही यहां अभी तक किसी प्रकार का ऑपरेशन ही हो पाया। चिकित्सक कब आते हैं, कब जाते हैं, किसी को मालूम नहीं। कागजों पर संचालित होने वाले ट्रॉमा सेंटर के बावजूद दुर्घटना के घायलों को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में ही लाया जा रहा है। वहां हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सृजित पद भी नहीं भरे गए
ट्रॉमा सेंटर में कुल 61 पद सृजित किए गए थे। इनमें दो जनरल सर्जन, दो आर्थोपेडिक सर्जन, 15 नर्स, छह इमरजेंसी डॉक्टर और नौ मल्टी टास्क वर्कर सहित अन्य शामिल हैं। इनमें से केवल 27 लोगों की तैनाती हुई है। इसमें तीन ईएमओ, एक आर्थोपेडिक सर्जन व एक जनरल सर्जन के साथ पैरामेडिकल स्टाफ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण में खर्च हुए तीन करोड़
ट्रॉमा सेंटर के निर्माण पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। कई वर्ष से कार्य पूरा होने का दावा करने के बाद भी यहां सेवाएं शुरू नहीं हो पाईं। अब जब हाईकोर्ट भी इस मामले को संज्ञान में ले चुका है तो वहां कागजों का खेल चल रहा है।



साफ-सफाई हो रही है। एक दो दिन में पूरी तरह से ट्रॉमा सेंटर शुरू हो जाएगा। -डाॅ. संजय शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed