{"_id":"e1fe7e7bec6230b9b4c08d2334e8d525","slug":"transfers-of-four-si-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार एसआई के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार एसआई के तबादले
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने शनिवार देर रात कानून-व्यवस्था को मद्देनजर चार एसआई के तबादले किए हैं। इसमें रानीपुर एसओ को डिमोशन दे दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खैरीघाट थाना क्षेत्र के वैवाही चौकी के प्रभारी एसआई विजय यादव को पयागपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। यहां पर रहे एसआई एसके त्रिपाठी को रानीपुर थाने का प्रभार दिया गया है जबकि रानीपुर के एसओ रहे एसएसआई बृजेश यादव को विशेश्वरगंज में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर भेजा गया है। रिसिया थाने में तैनात महेंद्र चौहान को शिकायत प्रकोष्ठ में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन