फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   trainee teachers seek their rights

नियुक्ति व मानदेय के लिए प्रशिक्षु शिक्षक लामबंद

Thu, 23 Jul 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 23 Jul 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात प्रशिक्षु शिक्षकों ने मौलिक नीतियों और मानदेय की मांग करते हुए गुरुवार को बैठक करने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सभी ने समस्या का निस्तारण शीघ्र न होने पर क्रमिक आंदोलन की चेतावनी दी है।

टीईटी प्रशिक्षु शिक्षक संघ के मोहम्मद नफीस कादिरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन फखरपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हुआ।

इस दौरान सभी ने 72825 रिक्त पदों के सापेक्ष जिले के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात हुए शिक्षकों की ट्रेनिंग पूरी होने के चलते उन्हें मौलिक नियुक्ति देने की आवाज उठाई।
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षकों ने कहा कि छह माह का प्रशिक्षण लगभग पूरे होने को है लेकिन अब तक उन्हें शासन की ओर से निर्धारित मानदेय भी प्रदान नहीं किया गया है, जिसके चलते सभी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक को महामंत्री प्रमोद अवस्थी, कोषाध्यक्ष राकेश, मीडिया प्रभारी सगीर अंसारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान दीपक यादव, मोहम्मद नसीम, विशाल गांधी, शादाब अहमद, संजय यादव, रामसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed