{"_id":"5d5986e78ebc3e89be0cf932","slug":"train-operation-stopped-between-bahraich-and-mailani-passenger-upset-bahraich-news-lko476859617","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच से मैलानी के बीच ट्रेन का संचालन बंद, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच से मैलानी के बीच ट्रेन का संचालन बंद, यात्री परेशान
विज्ञापन
बिछिया में ट्रेन बंद होने के कारण परेशान रेल यात्री।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच/बिछिया। यात्रियों की सुविधा के लिए मैलानी से बहराइच के बीच ट्रेन का संचालन होता था, लेकिन रविवार से ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया। इससे हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अचानक ट्रेन बंद होने से यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मैलानी में इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण ट्रेन का संचालन बंद किया गया है। दो ट्रेनों के ठहराव में भी बदलाव हुआ है। रेलवे के अधिकारी करीब दस दिन बाद ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को मैलानी के लिए दूसरे वाहनों की तलाश करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बहराइच-मैलानी रेल प्रखंड पर मीटरगेज ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे की ओर से अभी तक इस पर छह ट्रेनें संचालित की जा रही हैं, जिसमें तीन अप और तीन डाउन ट्रेनें शामिल हैं। पहले से ही ट्रेनों की कमी के कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था, लेकिन अब समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से 28 अगस्त तक दो ट्रेनों का संचालन बंद किए जाने की घोषणा कर दी गई है। तिकुनिया से बहराइच के लिए सुबह छह बजे आने वाली ट्रेन 52254 और दोपहर सवा एक बजे बहराइच से मैलानी के लिए जाने वाली 52253 ट्रेन को बंद करने का निर्णय लिया गया है। रविवार से इन ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है।
अचानक ट्रेनों के बंद होने के कारण बहराइच से लेकर बिछिया तक के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों में अफरातफरी मची रही। मैलानी जाने के लिए और बहराइच आने के लिए यात्रियों को दूसरे वाहनों की तलाश करनी पड़ी। इस दौरान कई लोगों को मजबूर होकर अपनी यात्रा भी निरस्त करनी पड़ी। रेलवे की ओर से अचानक उठाए गए इस कदम से जनपद के रेल यात्री मायूस हैं।
भीरा तक ही जाएंगी दो ट्रेनें
मैलानी से बहराइच के बीच चल रहीं दो अन्य ट्रेनों के ठहराव में भी बदलाव किया गया है। पहले मैलानी तक जाने वाली ट्रेन को अब भीरा रेलवे स्टेशन तक ही भेजा जाएगा और वहीं से ट्रेन वापस भी आएगी।
पहले से कम थीं ट्रेनें अब और बढ़ी समस्या
बिछिया। बहराइच-मैलानी रेल प्रखंड पर ट्रेन को बंद किए जाने को लेकर रेल यात्रियों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। रेल यात्री अनिल साहू, राकेश कुमार, मनीष कुमार आदि का कहना है कि पहले से ही प्रखंड पर ट्रेनों की संख्या कम थी। अब रेलवे की ओर से अचानक ट्रेनें बंद किए जाने के कारण यात्रियों को और अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। मैलानी के लिए ट्रेन सबसे सुविधाजनक साधन था। अब जगह-जगह वाहन बदलकर सफर करने को मजबूर होना पड़ेगा।
इंटरलाकिंग कार्य के चलते हुई दिक्कत
मैलानी जंक्शन के निकट रेल ट्रैक पर इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। रेल ट्रैक पर कार्य होने के कारण रेलवे ने बहराइच से संचालित होने वाली दो ट्रेनों को 28 अगस्त तक संचालित नहीं किए जाने की घोषणा की है। हालांकि कार्य की अधिकता के चलते इसकी समय सीमा को बढ़ाया भी जा सकता है।
- मदन मोहन प्रसाद, स्टेशन अधीक्षक बहराइच