{"_id":"1010cc705990b674d9907c5d2043a7dc","slug":"train-engine-failure-three-hours-travelers-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन का इंजन फेल, तीन घंटे यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन का इंजन फेल, तीन घंटे यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 27 Oct 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी से गोंडा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन मंगलवार दोपहर नानपारा में फेल हो गया। इसके कारण करीब तीन घंटे यात्री परेशान रहे। रिलीफ इंजन आने के बाद शाम पांच बजे ट्रेन गोंडा रवाना हो सकी। इसके पूर्व यात्री दूसरी ट्रेन से चले गए। इस दौरान नानपारा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति रही। मैलानी से चलकर गोंडा जाने वाली 52258 डाउन पैसेंजर ट्रेन दोपहर 12:25 बजे नानपारा रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर पहुंची।
विज्ञापन
यहां ट्रेन के इंजन से धुआं निकलता देख चालक यशकरन ने इंजन को बंद कर दिया। इसके बाद इंजन स्टार्ट किया तो और तेज धुंआ निकलने लगा। चालक ने जांच की तो पता चला कि इंजन के जनरेटर रूम का ब्लोअर अचानक जाम हो गया है। चालक ने वाकीटॉकी से स्टेशन अधीक्षक एसपी श्रीवास्तव को अवगत कराया।
विज्ञापन
इसके बाद किसी तरह ट्रेन को नानपारा रेलवे स्टेशन पहुंचाया। वहां पर पुन: चालक ने इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हुआ। इस पर स्टेशन अधीक्षक ने समस्या बताते हुए कंट्रोलर को पूरे मामले से अवगत कराया। ट्रेन का इंजन फेल होने की सूचना पाकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
तीन घंटे यात्री रेलवे स्टेशन पर परेशान रहे। 3:30 बजे के आसपास नेपालगंजरोड से चलकर गोंडा जाने वाली ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर पैसेंजर ट्रेन के यात्री गंतव्य को रवाना हुए। उधर गोंडा से रिलीफ इंजन आने के बाद शाम पांच बजे के आसपास पैसेंजर ट्रेन को गोंडा रवाना किया जा सका।