{"_id":"58d2b37e4f1c1bb6681a4f7e","slug":"tractor-trolley-collided-with-passenger-train-engine-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, इंजन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, इंजन क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच-मैलानी प्रखंड पर बुधवार सुबह मैलानी से आ रही पैसेंजर ट्रेन मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस दुर्घटना में ट्रॉली के जहां परखच्चे उड़ गए वहीं ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बचा। हालांकि रेल इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते सवा घंटे ट्रेन मौके पर खड़ी रही। यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं।
बहराइच-मैलानी प्रखंड पर सुबह मैलानी से चलकर बहराइच आ रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 52252 जब बहराइच की सीमा में खैरटिया व तिकुनिया रेलवे स्टेशन के मध्य कौड़ियाला घाट के निकट मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची। तभी गन्ना लादकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रॉसिंग पार करती दिखी।
ट्रेन के चालक ने हॉर्न देकर रेल ट्रैक खाली करने का संकेत दिया। लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार काफी धीमी थी। क्रॉसिंग पार कर रहा ट्रैक्टर एक के बजाए दो-दो ट्रॉलियों को जोड़े हुए था। इसके चलते पीछे की ट्रॉली व ट्रेन में टक्कर हुई। जिससे ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक ने कूदकर जान बचाई। इस हादसे में ट्रेन इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। ट्रेन के चालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में इंजन का फ्रेम, चद्दर व चालक केबिन के साथ हौज पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है।
इस कारण ट्रेन मौके पर एक घंटे 10 मिनट खड़ी रही। किसी तरह हौज पाइप को दुरुस्त कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस मामले में ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ तिकुनिया कोतवाली में रेल विभाग की ओर से तहरीर दी गई है।