{"_id":"102f92166cc56f8016dc31ab7658b511","slug":"tourists-looted-seven-thousand-cash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों ने लूटा सात हजार कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों ने लूटा सात हजार कैश
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बाजार में स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे पर्यटकों ने प्रिंट रेट से कम मूल्य पर शराब देने की बात कही। दुकान के मुनीम के मना करने पर पर्यटकों ने मुनीम पर रिवॉल्वर तान कर कैश काउंटर में रखे सात हजार रुपये निकाल लिए। एक पेटी शराब फेंक दी और उत्पात मचाते हुए वहां से भाग निकले। मामले में अज्ञात पर्यटकों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी गई है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में इस समय रोज ही भ्रमण के लिए काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसी के तहत लखनऊ और कानपुर से आए पर्यटकों ने जंगल का भ्रमण करने के बाद बिछिया बाजार में स्थित रोशनलाल की अंग्रेजी शराब की दुकान से मंहगी शराब मांगी लेकिन बोतल पर अंकित रेट से कम रुपये देने की कोशिश की। इस पर मुनीम संतोष ने विरोध किया तो पर्यटक भड़क उठे। कहासुनी शुरू हो गई। तभी दूसरे कार में सवार पर्यटकों ने मौके पर पहुंचकर मुनीम पर रिवॉल्वर तान दी।
कैश काउंटर में रखे सात हजार रुपये निकाल लिए और एक पेटी शराब को फेंक दिया। जिससे लगभग 10 बोतलें फूट गईं। मौके पर पहुंचे मुनीम के पिता को भी धकेल दिया। हंगामा करने के बाद सभी चंपत हो गए। इस मामले में मुनीम संतोष ने थाने पर तहरीर दी है। लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।