फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Today is the festival of Makar Sankranti, a fair will be held on the shores

मकर संक्रांति का पर्व आज, तटों पर लगेगा मेला

Tue, 14 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Today is the festival of Makar Sankranti, a fair will be held on the shores
बहराइच। मगर संक्रांति का पर्व आज परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के पर्व पर नदी के घाटों पर स्नान करने के बाद दान-पुण्य का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना के साथ नदी के तटों पर मेले का आयोजन होगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के मैदानों में पतंगबाजी भी की जाएगी।
विज्ञापन

मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को जिले में परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। शहर के सरयू नदी के तट पर लोग स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही परिवार में सुख समृद्धि की कामना के साथ पूजा-अर्चना के बाद लोग दान-पुण्य करेंगे। मकर संक्रांति के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कुश्ती और दंगल के आयोजन भी किए जाएंगे। इस दौरान शहर के झिंगहाघाट और गोलवाघाट स्थित सरयू नदी के तट पर मेले जैसा माहौल रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में नानपारा के तकियाघाट और गायघाट, जालिमनगर, हुजूरपुर के भग्गड़वा, भंगहा और जरवलरोड के घाघराघाट पर भी स्नान-दान का सिलसिला भोर से ही शुरू हो जाएगा। पंडित नारायण शरण दीक्षित ने बताया कि मकर संक्रांति के लिए शुभ मुहुर्त 7.25 बजे से शुरू हो रहा है। यह सूर्यास्त तक जारी रहेगा। मकर संक्रांति के अवसर पर टिकोरामोड़ स्थित सहारा ग्राउंड के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के बड़े मैदानों पर पतंगबाजी के खेल का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed