{"_id":"900db9a0f0beaaf312f36c36f05eb838","slug":"today-declar-pancha-election-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घोषित होगा पंचायत चुनाव का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घोषित होगा पंचायत चुनाव का परिणाम
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। 14 ब्लॉकों की मतगणना को देखते हुए आरओ व एआरओ के साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जा रही है। डीडीसी के 64 पदों के लिए 983 व बीडीसी के 1608 पदों के लिए 7829 प्रत्याशियों की किस्मत का आज फैसला होगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चार चरणों में हुए मतदान की मतगणना एक नवंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए विकास खंड चित्तौरा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहराइच, विशेश्वरगंज में जूनियर हाईस्कूल, पयागपुर में कौशलेंद्र विक्रम इंटर कॉलेज, जरवल में जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज, कैसरगंज में उप मंडी स्थल, फखरपुर में चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज, हुजूरपुर में फूलबख्श सिंह इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
बलहा में श्रीशंकर इंटर कॉलेज नानपारा, मिहींपुरवा में सर्वोदय इंटर कॉलेज, नवाबगंज में रामजानकी इंटर कॉलेज रुपईडीहा, रिसिया में चंद्रशेखर श्यामा देवी बालिका इंटर कॉलेज रिसिया रेलवे स्टेशन के पास, महसी में पंडित रामहर्ष स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, तेजवापुर में राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा और शिवपुर में रामप्यारे शिवशंकर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अभय ने बताया कि सभी चौदह केंद्रों पर 14 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।