फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   today declar pancha election result

आज घोषित होगा पंचायत चुनाव का परिणाम

Sat, 31 Oct 2015 10:26 PM IST
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। 14 ब्लॉकों की मतगणना को देखते हुए आरओ व एआरओ के साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जा रही है। डीडीसी के 64 पदों के लिए 983 व बीडीसी के 1608 पदों के लिए 7829 प्रत्याशियों की किस्मत का आज फैसला होगा।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चार चरणों में हुए मतदान की मतगणना एक नवंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए विकास खंड चित्तौरा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहराइच, विशेश्वरगंज में जूनियर हाईस्कूल, पयागपुर में कौशलेंद्र विक्रम इंटर कॉलेज, जरवल में जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज, कैसरगंज में उप मंडी स्थल, फखरपुर में चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज, हुजूरपुर में फूलबख्श सिंह इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


बलहा में श्रीशंकर इंटर कॉलेज नानपारा, मिहींपुरवा में सर्वोदय इंटर कॉलेज, नवाबगंज में रामजानकी इंटर कॉलेज रुपईडीहा, रिसिया में चंद्रशेखर श्यामा देवी बालिका इंटर कॉलेज रिसिया रेलवे स्टेशन के पास, महसी में पंडित रामहर्ष स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, तेजवापुर में राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा और शिवपुर में रामप्यारे शिवशंकर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला निर्वाचन अधिकारी अभय ने बताया कि सभी चौदह केंद्रों पर 14 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed