फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   TMT nor eco facilities, how to treat heart patients

टीएमटी न ईको की सुविधा, कैसे हो हृदय रोगियों का इलाज

Sat, 04 Jan 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
TMT nor eco facilities, how to treat heart patients
बहराइच के मेडिकल कालेज में स्थित हृदय रोग विभाग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिला अस्पताल बहराइच को मेडिकल कॉलेज का दर्जा दे दिया गया है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यहां सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद थी। मगर देखते ही देखते एक साल बीत गया, अभी तक यहां पर हृदय रोग के एक चिकित्सक की ही तैनाती है। ईसीजी की व्यवस्था है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में टीएमटी और ईको जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं। वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को आज भी सिलेंडर से ऑक्सीजन दी जा रही है। हृदय रोग विभाग में टीएमटी और ईको आदि की सुविधा नहीं होने से मरीजों का सही तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बहराइच के जिला अस्पताल में जिले के अलावा श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर के साथ ही नेपाल के मरीजों का भी बोझ रहता है। जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिले हुए लगभग एक साल बीत चुका है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किये गये जिला अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए 10 बेड का आईसीयू स्थापित है। यहां एक हृदय रोग विषेशज्ञ डॉ. मलय श्रीवास्तव की तैनाती है। इसके अलावा ईसीजी टेक्नीशियन राजू श्रीवास्तव के साथ ही अन्य कर्मचारियों की तैनाती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद हृदय रोग विभाग में संसाधनों के बढ़ने की उम्मीद जगी थी। यहां पर दो चिकित्सक के पद सृजित हैं। संभावना थी कि प्रोफेसर भी मिलेंगे, लेकिन प्रोफेसर की बात छोड़िए, यहां चिकित्सक ही पूरे नहीं किए जा सके। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मलय श्रीवास्तव का कहना है कि प्रति दिन औसतन 40 से 50 मरीज जांच के लिए पहुंचते है। हृदय रोग विभाग में मरीजों की जांच के लिए महज ईसीजी की सुविधा ही उपलब्ध है। टीएमटी और ईको जैसी अत्याधुनिक जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ईसीजी मशीन से ही परीक्षण कर मरीजों का इलाज किया जाता है। हृदय रोग विभाग में टीएमटी और ईको आदि की सुविधा नहीं होने से मरीजों का सही तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बेड पर ही है सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मलय श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का आईसीयू बना हुआ है। आईसीयू में सिर्फ चार बेड पर ही सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग लगी है, जिसके माध्यम से मरीज के पल-पल होने वाले परिवर्तन पर नजर रखी जा सकती है। इसके अलावा ऑक्सीजन पाइप बिछी हुई है, मगर ऑक्सीजन सिलेंडर से ही मरीजों को दी जाती है। पाइप लाइन शुरू नहीं हो सकी है।
इन मशीनों की है जरूरत
हृदय रोग के मरीजों की जांच के लिए हार्टवेब ईसीजी मशीन की जरूरत है। यह रोगियों के हृदय की धड़कन की जांच में अहम होती है। इसके अलावा ईको कॉर्डियोग्रॉफी मशीन और टीएमटी मशीन की भी आवश्यकता है। इन मशीनों के न होने के कारण मरीजों को लखनऊ का चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता है।

शासन को भेजी गयी है मांग
हृदय रोग विभाग में मशीनों की स्थापना के लिए शासन से मांग की गयी है। पत्र भेजा जा चुका है। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से मशीनों को उपलब्ध कराये जाते ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास शुरू हो जाएगा। कम संसाधनों के बाद भी मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
- डॉ. डीके सिंह, मुख्य चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed