फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   time annouced for namaaj of bakrid

सुबह सात बजे से शुरू होगी बकरीद की नमाज

Thu, 24 Sep 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 24 Sep 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। ईद-उल-अजहा (बकरीद) आज परंपरागत तरीके से मनाने के लिए अकीदतमंदों ने तैयारियां कर ली हैं। शहर की गलियों से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में उल्लास है। सुबह बकरीद की नमाज अदा होते ही कुर्बानियों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


नमाज के लिए मस्जिद और ईदगाहों में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह सात बजे से 9:30 बजे के बीच नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह के मुतवल्ली इशरत महमूद खां ने बताया कि तैयारियां मुकम्मल हैं।
विज्ञापन


वहीं, बकरीद की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पूरे दिन खरीदारी का सिलसिला चला। बाजार में सेवईं, मेवे, खजूर समेत सामग्रियों की खूब खरीदारी हुई। वहीं, कपड़े खरीदने के लिए भी रात तक दुकानों पर लोग उमड़ते रहे। महिलाओं ने कपड़े के अलावा घर की साज सज्जा का समान, चूड़ियां और बर्तनों की भी खरीदारी में दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रमुख मस्जिदों व ईदगाह में नमाज का समय

मस्जिद व ईदगाह का नाम        नमाज का समय
मरकजी ईदगाह सलारगंज        9:30 बजे
दरगाह ईदगाह                9:00 बजे
जामा मस्जिद                8:30 बजे
नानपारा मस्जिद            7:30 बजे
खसियारी मस्जिद            7:00 बजे
छोटी तकिया                 8:30 बजे
बड़ी तकिया                 7:30 बजे
कादिरी जामा मस्जिद    मंसूरगंज    7:45 बजे
कदम रसूल दरगाह            8:00 बजे
आलम सईद मस्जिद घंटाघर        7:30 बजे
मुंसरिम मस्जिद सखैयापुरा        8:30 बजे
काजी चंदन शाह मस्जिद        8:00 बजे
फैजुल उलूम मस्जिद            8:30 बजे
बंबइया मस्जिद खत्रीपुरा         8:30 बजे
साहू मस्जिद                7:45 बजे
चौहट्टा मस्जिद             8:15 बजे
सफील वाली मस्जिद             8:00 बजे
ताज मस्जिद महोलीपुरा        7:30 बजे
फलाहुल मुस्लमीन मस्जिद        8:30 बजे
वज्जी सौदागार मस्जिद नाजिरपुरा    8:00 बजे
सिया जामा मस्जिद सैयदबाड़ा    10:00 बजे
सिया मस्जिद अकबरपुरा        9:00 बजे

दोपहर में अदा होगी जुमे की नमाज
खसियारी मस्जिद के मौलाना मोहम्मद आरिफ ने बताया कि शुक्रवार का दिन होने के चलते दोपहर में जुमे की नमाज परंपरागत समय पर अदा की जाएगी। इसी के चलते बकरीद के नमाज का समय सुबह सभी मस्जिदों में काफी जल्दी तय किया गया है।

प्रशासनिक अमले ने जांची बकरीद की तैयारियां
बकरीद के अवसर पर शनिवार सुबह प्रशासनिक अमले ने भ्रमण कर नमाज के तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी अभय कुमार व एसपी एसआर वर्मा की अगुवाई में अधिकारियों ने ईदगाह सलारगंज, ईदगाह दरगाह शरीफ का भ्रमण कर साफ सफाई की व्यवस्था देखी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वीएस सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, नगर मजिस्ट्रेट बीएन पांडेय, सीओ सिटी अनूप कुमार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रेहान आढ़ती, अधिशाषी अधिकारी संगीता कुमारी आदि मौजूद रहे।


रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
एसपी एसआर वर्मा ने बताया कि बकरीद के मद्दनेजर ईदगाह व मस्जिदों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। ईदगाह पर भारी भीड़ की संभावना के चलते मेटल डिटेक्टर की भी व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरे भी जगह-जगह लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed