{"_id":"604a4dbc8ebc3ee651744ff4","slug":"tiger-bahraich-news-lko5690707124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ का हमला, नेपाली महिला की मौत, किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ का हमला, नेपाली महिला की मौत, किसान घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/बिछिया। कतर्नियाघाट के घने जंगलों में बुधवार शाम को एक नेपाली महिला मवेशी चराने आई थी। बाघ ने उस पर हमला कर मार डाला। नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, खैरीघाट के मांझा दरियाबुर्द गांव में बृहस्पतिवार को खेत में काम कर रहे एक किसान पर भी बाघ ने हमला कर दिया। उसे सीएचसी शिवपुर में भर्ती कराया गया है। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत नेपाल सीमा से सटे कोटियाघाट जिला बर्दिया, नेपाल निवासी रेनुका परियार (27) पत्नी सोनू बुधवार शाम को अपने गांव के कुछ लोगों के साथ नोमेंस लैंड के निकट मवेशी चराने आई थी। तभी अचानक जंगल से निकले बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई। घटना से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। शव को नेपाल पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वनाधिकारी नेपाल सीमा क्षेत्र में घटना होने की बात कह रहे हैं। उधर, खैरीघाट थाना अंतर्गत मांझा दरियाबुर्द के सुंदरघाट निवासी सल्लू पुत्र तीरथ अपना मकान बनवा रहे थे।
उनका बेटा मनोज गुरुवार को घर के पश्चिम स्थित खेत में काम कर रहा था तभी अचानक एक बाघ आ गया। सरयू नदी के कछार में बाघ आता देख मनोज चीख उठा। आसपास के लोग व उसके पिता सल्लू भी दौड़ पड़े। लेकिन तभी बाघ ने सल्लू पर ही हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों के हांका लगाने पर बाघ वापस लौट गया। घायल किसान को सीएचसी शिवपुर में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहुंचे वन दरोगा सत्यजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पदचिह्नों का परीक्षण कराए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।