फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three tractor-trolley and loader seized doing illegal mining

Bahraich News: अवैध खनन कर रही तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली व लोडर सीज

Thu, 27 Apr 2023 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three tractor-trolley and loader seized doing illegal mining
फखरपुर(बहराइच)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंभौरा में बुधवार की शाम तेजी से मिट्टी खनन किया जा रहा था। इसकी भनक लगने पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने खनन में जुटे एक लोडर व तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया। हालांकि इस दौरान खनन करने वाले फरार हो गए। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंभौरा में बुधवार की शाम कुछ लोगों द्वारा लोडर से मिट्टी खनन किया जा रहा था और उसे ट्रालियों में भरकर भेजा जा रहा था। इसकी सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। फखरपुर थाना प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा पुलिस व खनन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख खनन में लगे लोग मौके पर ट्रैक्टर-ट्राॅली व लोडर मशीन छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध खनन में लगे सभी वाहनों को सीज कर दिया। थाना प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि खनन की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम के साथ छापा मारा गया। खनन में लगे सभी वाहनों को सीज कर थाने पर खड़ा करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed