{"_id":"68ab6a4e67887d5d140c7806","slug":"three-people-attacked-with-sticks-during-idol-immersion-procession-serious-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135627-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रतिमा विसर्जन यात्रा में तीन पर लाठियों से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रतिमा विसर्जन यात्रा में तीन पर लाठियों से हमला, गंभीर
Mon, 25 Aug 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। मटेरा में प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान शनिवार देर शाम बवाल हो गया। मोहरवा नहर पर प्रतिमाओं के विसर्जन के समय डीजे लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि लाठियों से लैस कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चालक और दो किशोरों को पीट दिया। इस घटना से विसर्जन यात्रा में अफरातफरी मच गई।
मटेरा के ओझवा गांव से शनिवार देर शाम श्रद्धालुओं का जत्था राधा–कृष्ण की प्रतिमाओं के साथ डीजे बैंड बाजे की धुन पर मोहरवा नहर पर विसर्जन के लिए पहुंचा। ओझवा निवासी शिव कुमार (34) ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ने लगा, तभी वहां मौजूद करीब एक दर्जन हमलावरों ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की।
कहासुनी बढ़ने पर अचानक सभी ने लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ ट्रैक्टर चालक शिव कुमार को पीटा, बल्कि बीच-बचाव करने आए अमित (17) और लल्लू (17) पर भी लाठियां बरसाईं। जब तीनों ने भागने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा।
विज्ञापन
अचानक हुई घटना से मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। ग्रामीणों का आरोप है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिस की मौजूदगी न के बराबर थी। केवल कुछ होमगार्ड ही तैनात थे, जिससे मामला बिगड़ गया। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस बल मौजूद रहता तो हमलावरों को इस तरह का दुस्साहस करने की हिम्मत नहीं होती।
पुलिस ने घायलों को मटेरा सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मटेरा अभिनव सिंह ने बताया कि पीड़ित सुनील कुमार की तहरीर पर ओझवा के रहने वाले आरोपियों निवास, मंजाली, लक्खू व गोलू के खिलाफ मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।