फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three lakh stolen by cutting the shutter of a jewelery shop

ज्वैलरी की दुकान का शटर काटकर तीन लाख की चोरी

Wed, 22 Jan 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three lakh stolen by cutting the shutter of a jewelery shop
बहराइच। नवाबगंज कस्बे में बस अड्डे के पास स्थित सराफा की एक दुकान में मंगलवार रात चोरी हो गई। शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर 75 हजार रुपये कैश, ढाई लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान चुरा ले गए। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना अंतर्गत चौगड़वा हरिहरपुर निवासी शंकर प्रसाद सोनी पुत्र दुर्गा प्रसाद सोनी की कस्बे में बस अड्डे के पास सराफा की दुकान है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात शंकर प्रसाद सोनी दुकान बंद करके घर चले गए। कस्बे में मंगलवार रात बिजली नहीं आ रही थी। इसका फायदा उठाकर देर रात चोरों ने शंकर प्रसाद की दुकान का शटर तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़कर बिक्री के 75 हजार रुपये कैश, ढाई लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान उड़ा दिया। बुधवार सुबह शंकर प्रसाद दुकान पहुंचे तो शटर टूटा देख दंग रह गए। दुकान में चोरी की खबर पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई। व्यवसायी ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed