{"_id":"6813c65b77a9d81f570ae644","slug":"three-killed-four-injured-in-accidents-bahraich-news-c-98-1-slko1007-129873-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हादसों में तीन की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हादसों में तीन की मौत, चार जख्मी
Fri, 02 May 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 02 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन। -संवाद
बहराइच/चित्तौरा/शिवपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में तीन लोगोंं की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी मनोज (25) बुधवार की शाम बाइक से खरीदारी के लिए बाजार गए थे। खरीदारी पूरी होने के बाद वह लौट रहे थे। इस दौरान हंसरा टेपरा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनोंं ने उसे आननफानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं कोतवाली देहात के मीरगंज निवासी सूरज लाल (50) पल्लेदारी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बृहस्पतिवार को वह छावनी चौराहे के पास से पल्लेदारी कर घर लौट रहे थे। इस दौरान विकास भवन के पीछे सूफीपुरा मोहल्ले में उसे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सूरज लाल की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल देहात रमेश रावत ने बताया कि बाइक सवार हादसे के बाद बाइक सहित फरार हो गया था।