{"_id":"68a3813f370446f2bf0611ad","slug":"three-injured-and-a-boy-died-in-a-road-accident-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135280-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल
Tue, 19 Aug 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा-बहराइच मार्ग पर सोमवार दोपहर हुए हादसे में लखीमपुर खीरी निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उनके साथी घायल हो गए। दोनों बहराइच से दवा लेकर लौट रहे थे। अन्य सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
लखीमपुर के कंचनपुर निवासी सुरेश कुमार (24) अपने साथी मनमोहन (40) के साथ सोमवार को दवा लेने के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज आए थे। दोनों दवा लेकर लौट रहे थे, तभी नानपारा-बहराइच मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक भाग गया। मटेरा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रिसिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। मनमोहन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मटेरा ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
उधर गोलागंज बौंडी निवासी दुर्ग विजय (49) और पाटनदीन (48) बाइक से सोमवार दोपहर नानपारा जा रहे थे। नानपारा-बहराइच मार्ग पर फुलवरिया गांव के पास सामने जा रहा ई रिक्शा अचानक दाहिनी ओर मुड़ गया। इससे ई रिक्शा से टकराकर बाइक सवार दाेनों युवक घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।