फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three divorces granted if bullet is not received

बुलेट नहीं मिली तो तलाक देकर घर से भगाया

Thu, 02 Jul 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Three divorces granted if bullet is not received
रिसियामोड़ (बहराइच)। थाना क्षेत्र के बहबोलिया महादा गांव में दहेज में मांगी गई बुलेट न देने पर पति ने पत्नी को तलाक-तलाक-तलाक बोलकर घर से भगा दिया। घर से बेसहारा हुई महिला रात को थाने पहुंची और पुलिस को अपनी पीड़ा सुनाई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के बहबोलिया महादा गांव निवासी मुस्ताक ने अपनी बेटी हसीरुन का निकाह डेढ़ साल पहले गांव के ही शहाबुद्दीन के पुत्र जहीर से किया था। हसीरुन ने बताया कि निकाह के बाद से दहेज में बुलेट की मांग ससुरालीजनों की ओर से की जा रही थी। बाइक न दे पाने पर उसे मारापीटा जाता था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी उसने मायके के लोगों को दी थी, मगर वे हालात ठीक होने की बात कहकर उसे चुप करा देते थे। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे दहेज में बुलेट की मांग को लेकर फिर से विवाद शुरू हुआ तो पति ने पहले मारापीटा। उसके बाद तीन बार तलाक बोलकर घर से भगा दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed