{"_id":"69960b7c138962a945088b58","slug":"three-dead-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144631-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में तीन की मौत
Thu, 19 Feb 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
गायघाट चौराहे के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार। -संवाद
बहराइच। जिले में अलग–अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने तीन जिंदगियां छीन लीं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुए इन हादसों से तीनों परिवारों में मातम पसर गया है। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
फखरपुर के टेंडवा अल्पीमिश्र गांव निवासी मंजू पाठक (38) बुधवार दोपहर बाद अपने पति के साथ बाइक से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। भंगहामोड़ के पास ब्रेकर पर अचानक झटका लगने से वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों की मदद से उनको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नानपारा–बहराइच मार्ग पर गंभीरवा बाजार के पास मंगलवार देर रात मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे रामगांव के मदनजोत निवासी विनोद (35) को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। रामगांव थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
उधर, नवाबगंज के पड़ोहिया निवासी शाकिर खां मंगलवार को बाइक से अपनी ससुराल अंटहवा जा रहे थे। जगन्नाथ गांव के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।