फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three cousin sisters drowned in Chittaura Lake

Bahraich News: चित्तौरा झील में डूबकर तीन चचेरी बहनों की मौत

Sun, 21 Sep 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 21 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three cousin sisters drowned in Chittaura Lake
चित्तौरा झील में डूबकर तीन चचेरी बहनों की मौत के बाद जमा भीड़ व जांच करती पुलिस।   -संवाद
बहराइच। पितृविसर्जन के मौके पर चित्तौरा झील में स्नान करने गईं तीन मासूम चचेरी बहनों की शनिवार शाम डूबकर मौत हो गई। हादसे से परिवार के लोग बेसुध हो गए हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


मसीहाबाद के कोड़री गांव निवासी सुरेश की पुत्री प्रियांशी (8), ननके की पुत्री लक्ष्मी (7) और मायाराम की पुत्री दिव्या (6) शनिवार शाम अपने परिजनों के साथ चित्तौरा झील गई थीं। वहां निर्माणाधीन पुल के पास पितृविसर्जन और पिंडदान का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान तीनों बच्चियां झील में स्नान करने लगीं।
विज्ञापन



परिजन पूजन सामग्री अर्पित करने और विसर्जन कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी बच्चियां धीरे-धीरे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उनकी चीख सुनकर लोग दौड़े और झील में कूदकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों अचेत हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण आनन-फानन बच्चियों को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का हर कोई मासूम बच्चियों की मौत से गमगीन है।


कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि तीनों चचेरी बहनों की डूबकर मौत हो गई है। उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार और चित्तौरा चौकी इंचार्ज मुकेश पांडेय मौके पर मौजूद हैं।




सुहेलनगर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थीं तीनों
झील में डूबकर दम तोड़ने वाली प्रियांशी सुहेलनगर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी जबकि लक्ष्मी कक्षा दो और दिव्या कक्षा एक में पढ़ती थी। स्कूल से लौटने के बाद तीनों परिजनों के साथ झील के तट पर गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed