फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Those handling benami property of Atiq are upset

Bahraich News: अतीक की बेनामी संपत्ति संभालने वाले परेशान

Fri, 21 Apr 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 21 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Those handling benami property of Atiq are upset
प्रयागराज के सैकड़ों लोगों ने बसा लिया था इलाहाबाद
विज्ञापन

पुलिस की नजर टेढ़ी होते, हो गए हैं तितर-बितर
बहराइच। प्रयागराज के रहने वाले अतीक के करीबी बिल्डर ने बहराइच में अपना बड़ा साम्राज्य बना रखा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में इसकी करोड़ों की संपत्ति है। बताया जाता है कि दरगाह इलाके में वहां के करीब डेढ़ सौ लोगों ने यहां अलग प्रयागराज बसा लिया था। हालांकि अब यहां से नवविकसित इलाकों में हाईवे के आसपास रहने लगे हैं। वहां से आए डेढ़ सौ लोगों में से सभी करोड़पति हैं। आधे से अधिक के पास अरबों की संपत्ति है। अब पुलिस इनकी संपत्ति का ब्यौरा खंगालने में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों ने यह संपत्ति कैसे अर्जित की है।
बहराइच शहर में रोडवेज मार्ग से लेकर दरगाह इलाका समेत कई ऐसी जगहें है जहां पर प्रयागराज से आए सैकडों लोगों ने ठिकाना बना रखा है। इनमें अतीक से जुड़े भी तमाम लोग हैं। जब तक शासन व सत्ता में अतीक की पैठ रही तब तक यह लोग यहां अपनी दादागीरी चलाते रहे। कई जगहों पर अवैध तरीके से प्रॉपर्टी पर भी कब्जा जमाया हुआ है। लेकिन अब जब अतीक की हत्या हो चुकी है और उसका गैंग भी तितर बितर हो गया है, तो उसके गुर्गे भी खुद की गर्दन पुलिस से बचाने के लिए परेशान हो रहे हैं। अतीक की इस बेमानी संपत्ति संभालने वाले इन लोगों पर जल्द ही पुलिस का शिकंजा भी कसना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


अतीक का बहराइच से पुराना नाता
माफिया अतीक अहमद का बहराइच जिले से पुराना नाता है। यहां पर अतीक का हमेशा आना जाना लगा रहता था। अतीक के करीबी बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम के एक भाई ने तो बहराइच को अपना ठिकाना ही बना लिया है। आलीशान कोठी के साथ सुमइया मॉल व एक होटल इसी का बताया जाता है। सेठ के नाम से मशहूर मुस्लिम का भाई एक बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ा है। हालांकि इस समय सेठ कहां है यह बताने वाला कोई नहीं है। वहीं कई अन्य ऐसे लोग भी जिले में है जो अतीक के करीबी माने जाते रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------------

माफिया गब्बर का गिरोह भी सक्रिय

जिले में जहां अतीक के गुर्गों की भरमार है। वहीं प्रदेश स्तर के माफिया देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर का गिरोह भी लगातार सक्रिय है। प्रदेश स्तर पर माफिया की जो सूची जारी की गई है, उसमें गब्बर का नाम भी है। ऐसे में अब एक बार फिर से गब्बर गिरोह का शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। हालांकि अभी तक अधिकारिक स्तर पर इन मामलों में यहां से कोई कार्रवाई नहीं शुरू की गई है।

अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई



माफिया चाहे कोई भी हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। सभी अपराधियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। जो कानून को तोड़ने का काम करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

-प्रशांत वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed