{"_id":"5e19fcf68ebc3e8803061b2e","slug":"there-was-a-feeling-of-awareness-amidst-enthusiasm-bahraich-news-lko5025395150","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह के बीच दिखी जागरूकता की भावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह के बीच दिखी जागरूकता की भावना
विज्ञापन
बहराइच। लोक जागरण मंच के तत्वावधान में शनिवार को किसान पीजी कॉलेज परिसर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शांति जन जागरण यात्रा निकाली गई। इसमें हर वर्ग के लोगों के बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें युवक और युवतियां काफी संख्या में नजर आए। सबके हाथों में सीएए के समर्थन में लिखी तख्तियां भी दिखी। इस मौके पर अमर उजाला की टीम ने कई युवक युवतियों व महिलाओं से बातचीत की और उनके मन में सीएए के प्रति जग रही भावना को समझने का प्रयास किया। तो लोगों में सीएए के प्रति उत्साह और कुछ सीखने की ललक दिखी। रैली में शामिल लोगों ने कहा कि वह कानून के बारे में जानकर अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
लोगों को करूंगी जागरूक
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हो रही शांति मार्च में हिस्सा लेनी आई हूं। यहां से इसके बारे में समझ कर अपने घर जाऊंगी। इसके बाद गांव व आसपास के लोगों को सीएए से जुड़ी जानकारी देकर उन्हें जागरूक करूंगी। - स्वाती पाठक, गजाधरपुर
देशहित के हर काम में लूंगी भाग
नागरिकता संशोधन कानून के प्रति सिर्फ अफवाह फैलाकर लोगों को भड़का दिया गया है। सीएए को समझने की जरूरत है। इसे जो लोग समझ गए है वह जान गए कि यह नियम देशहित के लिए है और देशहित के हर काम में मैं भाग लूंगी। - शिखा सिंह, पयागपुर
विज्ञापन
हम देश के साथ हैं
काम तो घर में हर दिन होता है। सबके पास घर की जिम्मेदारियां हैं, लेकिन हम अलग क्या कर रहे हैं यह सोचने का समय है। खुद की संतुष्टि व देश हित में लोगों को जागरूक करने के लिए यहां आई हूं, क्योंकि मैं देश के साथ हूं। - रचना गुप्ता, मीराखेलपुरा।
जागरूकता को चलाऊंगी अभियान
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर निकल रहे शांति मार्च में हिस्सा लेने आई हूं। यहां पर वक्ताओं के भाषण को सुनकर अच्छी तरह से समझूंगी और फिर अपने क्षेत्र में जाकर सीएए के प्रति लोगों को जागरूक करने को अभियान चलाऊंगी। - बिन्नू मिश्रा, विशेश्वरगंज
सीएए के समर्थन में हूं
किसान पीजी कॉलेज में सीएए के समर्थन में शांति मार्च में हिस्सा लेने आया हूं। मुझे पता है कि यह मार्च किस लिए निकाला जा रहा है। मैं पूरी तरह सीएए को समझता हूं और इसके समर्थन में हूं। इसलिए इस मार्च में भाग लेने आया हूं। - प्रियांशु चौधरी, माधवरेती
देश हित में है सीएए
देश के लिए नागरिकता संशोधन कानून ठीक है। लोग अभी समझ नहीं पा रहे है। सिर्फ अफवाहों पर ध्यान दे रहे है। इस अफवाह को दूर करने के लिए शांति मार्च निकाला जा रहा है। जिससे लोग समझे और समर्थन में आकर सहयोग करें। - सौरभ गौड़, माधवरेती
अधूरी जानकारी से लोग गुमराह
सीएए के बारे में लोगों को पूरी तरह जानकारी नहीं है। अधूरी जानकारी से लोग गुमराह है। एक-एक लोगों को कानून के बारे में समझाऊंगा और उन्हें सीएए के समर्थन में जोड़ूंगा। जिस तरह बूंद-बूंद से घड़ा भरता है उसी तरह सीएए से लोग जुड़ेंगे। - अतुल साहू, काजीकटरा
देश हित में जुड़कर हो रहा गर्व
शांति मार्च में शामिल होकर बहुत खुश हूं। मुझे देशहित के काम में जुड़कर गर्व होने का एहसास होता है। मुझे पता है कि मुझे यहां हर कोई नहीं पहचानता हैं, लेकिन मैं इस मार्च में शामिल होकर जागरूकता का परिचय देने आया हूं। - विनय रस्तोगी, वशीरगंज