{"_id":"ee0436c9c997f0ff5500c1ea73d7e377","slug":"theft-of-rs-four-lakh-lekhpal-s-house-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल के घर में दिनदहाड़े रु चार लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल के घर में दिनदहाड़े रु चार लाख की चोरी
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़ कर नगदी और जेवरात समेत चार लाख की संपत्ति उड़ाई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना से बाजार के लोग दहशत में हैं।
पयागपुर थाना अंतर्गत भूपगंज बाजार नई बस्ती निवासी कमलेश शुक्ला लेखपाल हैं। उनके पिता दुखरन नाथ की तबियत कुछ दिन से खराब चल रही थी। डाक्टरों ने आपरेशन बताया था। इसके चलते शुक्रवार को कमलेश परिवारीजनों के साथ पिता को लेकर बहराइच गए थे। घर पर ताला लगा था।
इसकी भनक पाकर चोर दिन में ही कमलेश के घर पर आ धमके। चोरों ने छत के जाल में लगा ताला काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी और बक्शे में रखा 75 हजार रुपये नगदी सोने चांदी के सवा तीन लाख के जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
कमलेश देर रात घर पहुंचे तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। लेकिन घर के अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था ताला टूटा हुआ था। नगदी और जेवरात तथा सारा कीमती सामान गायब था। रात में ही थाने पर सूचना दी गई।
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एसओ ने बताया कि घटना का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।