फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   theft

चोरी के सामान व कट्टा-कारतूस के साथ अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

Wed, 10 Mar 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
theft
उर्रा (बहराइच)। घटनाओं को अंजाम देकर फरार होने वाले अंतरजनपदीय चोर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान चोर के पास से कट्टा व कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया। जिले में कई थानों पर चोरी का मुकदमा भी आरोपी के खिलाफ दर्ज है।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का सदस्य जिले में किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया है। सूचना पर कोतवाली मुर्तिहा में तैनात एसआई सुरेद्र प्रताप सिंह को दलबल के साथ नौबना के पास भेजा गया। तभी एक युवक आता हुआ दिखाई पड़ा। पुलिस टीम ने रोका तो वह भागने लगा।
विज्ञापन

टीम ने घेराबंदी करते हिरासत में लेकर तलाशी ली तो कट्टा, कारतूस, चोरी की अंगूठी, मंगलसूत्र समेत अन्य जेवरात बरामद हुआ। युवक को थाने लाया गया। आरोपी की पहचान लखीमपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में ओझापुरवा गांव निवासी मंसाराम के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ बरामद असलहे का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली देहात में भी चोरी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed