{"_id":"1507a1abf5de0ffe6cb8aec09084df1e","slug":"the-young-man-s-murder-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का सिर काट कर कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का सिर काट कर कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक की नृशंस हत्या कर उसके शव को मक्के के खेत में फेंक दिया गया। हत्यारे युवक का सिर और नाजुक अंग काट ले गए। दोपहर में ग्रामीण खेत की ओर गए तो सिर कटी लाश देखकर सन्न रह गए। सूचना पर एसपी मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी जेब से पांच रुपये का नेपाली नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम रामपट्टी के ग्रामीणों को रविवार दोपहर नकछेद के खेत के पास काफी संख्या में कुत्ते और कौए इकट्ठा दिखे। ग्रामीण वहां पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। खेत में एक 25 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय, एएसपी डॉ. एबी पांडेय आदि मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि हत्यारे सिर के साथ ही युवक के नाजुक अंग को भी काट कर ले गए हैं।
विज्ञापन
युवक पैंट और शर्ट पहने था। तलाशी के दौरान उसकी जेब से सिर्फ पांच रुपये का एक नेपाली नोट बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि आसपास गांव के लगभग दो हजार ग्रामीणों को मौके पर बुलवाया गया लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में आशंका है कि युवक की कहीं हत्या कर शव को रामपट्टी गांव के निकट खेत में फेंका गया है।
उन्होंने कहा कि युवक के सिर के साथ नाजुक अंगों के भी कटे होने से आशनाई के चक्कर में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं।
पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने बताया कि नवाबगंज थानाध्यक्ष के साथ सीओ नानपारा को ब्लांइड मर्डर केस की जिम्मदारी सौंपी गई है। क्राइम ब्रांच अपने स्तर से मामले को देखेगा। शव की पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में अभी हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो रहे।
पुलिस अधिकारियों ने जो मौके पर जांच की उससे युवक की हत्या का कारण आशनाई, ऑनर किलिंग या अवैध संबंध माने जा रहे हैं। फिलहाल, इन्ही बिंदुओं को ध्यान में रख हत्या की तफ्तीश शुरू की गई है।
जहां पर युवक का शव बरामद हुआ है। वहां से नेपाल सीमा काफी नजदीक है। मृतक के पास से नेपाली नोट भी बरामद हुआ है। ऐसे में उसके नेपाल या आसपास सीमावर्ती इलाकों के होने की भी संभावना है। पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू की है।