फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The young man died in a fire at store

दुकान में आग लगने से युवक की मौत

Sun, 15 Nov 2015 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 15 Nov 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन

साइकिल रिपेयरिंग की दुकान में सिगरेट जलाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जलती सिगरेट से लगी आग से मौके पर ही झुलसकर उसकी मौत हो गई। घटना नेपालगंज के बांके जिले में हुई। दुकान से 200 लीटर पेट्रो पदार्थ की बरामदगी से तस्करी की भी आशंका बढ़ गई है। दुकानदार को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


नेपालगंज अंतर्गत वार्ड नंबर आठ उप नगर महापालिका बांके निवासी मोहम्मद हासिम राकी रविवार को खजुरा रोड स्थित रिजवान की साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर गया था। इसी दौरान हासिम ने जैसे ही सिगरेट जलाई, अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी दुकान धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन


किसी तरह रिजवान दुकान से बाहर निकलने में सफल रहा लेकिन हासिम लपटों की चपेट से बाहर न आ सका और झुलसकर उसकी मौत हो गई। दमकल व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके से ही 200 लीटर पेट्रो पदार्थ की बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार को बांके पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हासिम काफी समय से पेट्रो पदार्थ की तस्करी में संलिप्त था। रविवार को भी वह इसी की सप्लाई करने आया था। एसपी बांके बसंत पंथ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed