{"_id":"68150b2e5167b0c1420b4c17","slug":"the-womans-body-was-covered-with-crop-residue-after-murder-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129927-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हत्या कर फसल अवशेष से ढक दिया महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हत्या कर फसल अवशेष से ढक दिया महिला का शव
Fri, 02 May 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 02 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
खैरीघाट के रायपुर में महिला की हत्या के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम।
खैरीघाट/शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत रायपुर में बेटी के घर नाती को देखने आई महिला की निर्मम हत्या कर शव को फसल अवशेष से ढक दिया गया। यही नहीं हत्या के समय महिला चीखे न इसके लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। सुबह महिला का लहूलुहान शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नानपारा के सिक्खनपुरवा डिहवा निवासी सीमा (40) ने अपनी बेटी पूजा का विवाह खैरीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुर में किया था। बीते दिनों सीमा का नाती छत से गिर गया था। इसकी जानकारी होने पर लगभग एक सप्ताह पूर्व सीमा नाती को देखने बेटी के घर आई थी। शुक्रवार सुबह गांव से लगभग 500 मीटर दूर बने भुसैले में सीमा का शव पड़ा मिला। सीमा का शव फसल अवशेष से ढका था और मुंह में कपड़ा ठूंसा था। वहीं शव खून से लथपथ था। शव मिलने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। सूचना पर थाना प्रभारी जयदीप दूबे फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और पड़ताल की। वहीं सीओ डीके श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
बेटी बोली- तीन बार घर छोड़कर प्रेमी के साथ जा चुकी थी मां
सीमा की हत्या किसने की इस राज से तो अभी पर्दा नहीं उठा है। वहीं, मृतका की बेटी पूजा ने बताया कि उसकी मां सीमा तीन बार निबिया निवासी प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा चुकी हैं। एक सप्ताह पूर्व उसके घर आने से पहले भी वह प्रेमी राजेश के घर ही थीं।
विज्ञापन
गांव में चर्चाओंं का बाजार गर्म
सीमा का खून से लथपथ शव मिलने के बाद से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ ग्रामीण जहां प्रेमी पर हत्या करने का संदेह जता रहे हैं, वहीं कुछ ग्रामीण परिवार के लोगों पर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं।
शव के पास मिला सफेद रंग का अंगोछा
सीमा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर की गई हत्या के बाद उसका शव फसल अवशेष से ढक दिया गया था। वहीं शव के पास में ही एक सफेद रंग का अंगोछा पड़ा मिला है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण अंगोछे को हत्याकांड के खुलासे में अहम कड़ी मान रहे हैं।
वर्जन:::
अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हत्याकांड के खुलासे में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। -डीके श्रीवास्तव, सीओ महसी