फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The tiger kept roaming on the road, the passers-by stood still

Bahraich News: सड़क पर चहलकदमी करता रहा बाघ, ठिठके रहे राहगीर

Sun, 03 Dec 2023 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The tiger kept roaming on the road, the passers-by stood still
मिहीपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग से होकर गिरजापुरी-सुजौली जाने वाले मार्ग के किनारे शनिवार की रात लगभग 10 बजे बाघ दिखा। बाघ काफी देर तक सड़क व उसके पास खेतों में घूमता रहा, जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ राहगीर ठिठके रहे। इस दौरान किसी ग्रामीण ने बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं आबादी की ओर बाघ दिखने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट-सुजौली मार्ग पर शनिवार की रात राहगीर गुजर रहे थे। इसी दौरान गिरजापुरी-सुजौली के बीच सड़क पर एक बाघ आ गया। बाघ सड़क पर काफी देर तक डटा रहा और सड़क के किनारे खेतों में घूमता रहा। बाघ देख कर सड़क के दोनों तरफ से गुजर रहे राहगीर ठिठक गए। इस दौरान काफी देर तक बाघ सड़क के आसपास टहलता रहा। इस दौरान आसपास से निकल रहे राहगीरों ने बाघ का वीडियो बनाया और तस्वीरें भी खींचीं जो उसे सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। हालांकि आबादी के पास बाघ देख स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों को अपनी और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है।

शामली बडी माता मंदिर रोड पर चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते मंगला मुखी

शामली बडी माता मंदिर रोड पर चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते मंगला मुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed