फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The thieves were so brave that they made the fish disappear from the pond

Bahraich News: चोरों के बुलंद हौसले, तालाब से गायब कर दीं मछलियां

Tue, 13 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 13 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The thieves were so brave that they made the fish disappear from the pond
रामगांव क्षेत्र में चोरी करने के बाद तालाब में मृत पड़ी हुईं मछलियां। 
रामगांव (बहराइच)। रामगांव थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि तालाब में पाली गईं मछलियां भी सुरक्षित नहीं बच रही हैं। बीते दिनों चोरों ने गांव निवासी प्रगतिशील किसान लालता प्रसाद के तालाब से मछलियां चुरा लीं। चोरी हुईं मछलियां की कीमत लाखों रुपये में है। पीड़ित किसान थाने की चौखट पर हाजिरी लगा रहा है।
विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के सोहरवां निवासी प्रगतिशील किसान लालता प्रसाद गुप्ता ने बताया कि रसूलचक में उनका तालाब है। जिसमें वे मछली पालन करवाते हैं। बीते नौ मई को वह शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदार के घर गए थे। इस दौरान चोरों ने तालाब पर धावा बोला और मछलियां चुरा ले गए। चोरी के दौरान कई मछलियां मर भी गईं। उन्होंने बताया कि थाने पर लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सूरज कुमार राणा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed